रिपोर्ट के अनुसार इराक़ में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन दाइश नें अपनी पांच वर्षीय योजना में अपनी ख़िलाफ़त को रोमानिया, बुल्ग़ारिया और यूनान समेत पूर्वी यूरोप और उसके बाद आस्ट्रिया तक फैलाने का प्लान बनाया है।
दाइश के नक़्शे पर पूरा मध्य पूर्व, उत्तरी अफ़्रीक़ा, मध्य एशिया, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, तुर्की और ईरान मुख्य रूप से दिखते हैं।
दाइश के प्रवक्ता अबू मोहम्मद अल अदनानी नें कहा है कि ख़लीफ़ा की अथार्टी के विस्तार और उसकी फ़ौज के घुसने के बाद सभी देशों, रियासतों, संगठनों का अस्तित्व समाप्त हो जाता है।
दाइश नें एक वीडियो द्वारा स्पेन पर भी क़ब्ज़ा करने की धमकी दी है। एक मिनट के इस वीडियो में दो स्पेनी ज़बान बोलने वाले लोग कहते हैं कि उनके पूर्वजों का देश है और वह स्पेन में इस्लामी ख़िलाफ़त की स्थापना के लिये तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि दाइश केवल स्पेन तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि अपनी ख़िलाफ़त को पूरी दुनिया में फैलाएगा।
9 जुलाई 2014 - 13:58
समाचार कोड: 622754
इराक़ में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन दाइश नें अपनी पांच वर्षीय योजना में अपनी ख़िलाफ़त को रोमानिया, बुल्ग़ारिया और यूनान समेत पूर्वी यूरोप और उसके बाद आस्ट्रिया तक फैलाने का प्लान बनाया है।